ग्वालियर:शहर में एक युवक को भीड़ द्वारा बुरी तरह पीटे जाने की घटना सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वायरल वीडियो में एक दिव्यांग युवक सड़क पर उत्पात मचाते हुए दिख रहा है, जब अचानक वह एक चलती गाड़ी को खींचने लगता है। इस दुर्घटना में एक स्कूटर सवार भी घायल हो गया।
गुस्साई भीड़ ने युवक को पकड़कर उसकी हथेलियों और पैरों को बांधकर बुरी तरह पिटाई की। इस दौरान लोग उसे जमीन पर फेंकते हुए भी नजर आ रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन युवक की पहचान और निवास स्थान पता नहीं चल पाया है।
