श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस ने ‘टॉक्सिक’ के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 120 करोड़ में हासिल किए

मुंबई, 06 फरवरी (वार्ता) फिल्मकार दिल राजू के नेतृत्व वाली कंपनी श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस ने फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ के आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 120 करोड़ में हासिल कर लिये हैं। दक्षिण भारतीय फिल्म स्टार यश और केवीएन की फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ ने सिनेमाई रिकॉर्ड बुक्स में एंट्री ले ली है। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस ने आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स 120 करोड़ में हासिल कर लिये हैं, जो किसी भी नॉन तेलुगु फिल्म के लिए अब तक का सबसे बड़ा सौदा माना जा रहा है।

दिल राजू ने कहा, “यश आज भारतीय सिनेमा के सबसे मज़बूत स्तंभों में से एक हैं। केजीएफ 2 के बाद उनका मार्केट दुनियाभर में और मज़बूत हुआ है। उनकी अगली फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लंबे समय से बनी हुई थी। चार साल के इंतज़ार ने इस फिल्म को लेकर उम्मीदें और भी बड़ी कर दी हैं। हम आगे भी यश के साथ कई फिल्मों पर काम करने की उम्मीद रखते हैं।”

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ को कन्नड़ और इंग्लिश में साथ-साथ शूट किया गया है। इसके अलावा हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम समेत कई भाषाओं में इसके डब वर्ज़न भी आएंगे। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

Next Post

भूमि सतीश पेडनेकर की ‘दलदल’ को मिला दुनियाभर में प्यार

Fri Feb 6 , 2026
मुंबई, 06 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि सतीश पेडनेकर ने अमेज़न प्राइम की टॉप-ट्रेंडिंग साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर दलदल के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी अपनी पकड़ साबित की है। भूमि सतीश पेडनेकर कभी भी तयशुदा फॉर्मूले पर चलने वाली कलाकार नहीं रही हैं। उनकी फिल्मोग्राफी साफ दिखाती है कि वह […]

You May Like