मामला महूडी रोड का: हिरासत में आया दोहरे हत्याकांड का फरार आरोपी

उज्जैन। राघवी थाना क्षेत्र के ग्राम महुडीपुरा रोड पर 18 जून को मंजू पति सत्यनारायण शर्मा और उसके प्रेमी कालूराम पिता पर्वतलाल वर्मा निवासी बैलाखेड़ा की हत्या होना सामने आया था। दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया था। हत्याकांड को मंजू के दामाद अनिल और उसके भाई कालूराम ने अपने साथी रफीक के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने अनिल और कालूराम को गिरफ्तार कर शुक्रवार दोपहर कोर्ट में पेश कर 2 दिनों की रिमांड पर लिया। रफीक फरार था, जिसकी तलाश में कई ठिकानों पर दबिश दी गई। शनिवार देर शाम पुलिस ने उसे भी हिरासत में ले लिया है। जिससे पूछताछ जारी है। विदित हो कि दोहरे हत्याकांड के बाद दामाद अनिल और कालूराम से पूछताछ में सामने आया था कि अनिल ने मंजू शर्मा की बेटी से 12 लाख रूपये देकर शादी की थी। लेकिन मंजू की बेटी मायके चली गई थी। अनिल को शंका थी कि सास मंजू और उसका प्रेमी पत्नी को ससुराल जाने से रोक रहे है। जिसके चलते उसने भाई और साथी के साथ हत्या की साजिश रचकर दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था।

Next Post

महाकाल दर्शन कर लौट रहे आंध्र प्रदेश के युवक की मौत

Sun Jun 21 , 2026
उज्जैन। देवासरोड पर तेजगति से दौड़ती कार का टायर फट गया, कार अनियंत्रित होने के बाद डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आंध्रप्रदेश के युवक की मौत हो गई। चालक और पार्टनर को मामूली चोंट लगी है। परिवार के आने पर मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया। आंध्रप्रदेश के श्रीकुलम का […]

You May Like