आंगनबाड़ी की रसोईं के गैस सिलेंडर में भडक़ी आग, बच्चों को सुरक्षित निकाला गया

सतना: जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय परिसर में बुधवार को अचानक उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वहां पर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की रसोईं में रखे गैस सिलेंडर में आग भडक़ उठी. यह तो गनीमत रही कि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. जिसके बाद कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर भी नियंत्रण पा लिया गया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिदौंध ग्राम पंचायत के रजहरा भठिया में स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में आंगनबाड़ी केंद्र भी संचालित होता है. हर रोज की तरह बुधवार को भी आंगनबाड़ी केंद्र की रसोई में बच्चें के लिए भोजन तैयार किया जा रहा था. इसी दौरान गैस सिलेंडर में अचानक लीकेज शुरु हो गया और निकलती गैस ने देखते ही देखते आग पकड़ ली. हलांकि रसोईं में मौजूद कर्मचारियों ने शुरु-शुरु में आग को बुझाने का प्रयास किया. लेकिन जब आग और बढऩे लगी तो हड़बड़ाहट में सभी भागकर बाहर निकल गए.

आनन-फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. घटना के लगभग 15 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने सबसे पहले परिसर में मौजूद 20 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. जिसके बाद उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया. पुलिस कर्मियों द्वारा कई बार पानी डालने के बावजूद भी जब आग नहीं बुझी. तब थाना प्रभारी ने कंबल की व्यवस्था कराई. कंबल को पानी में भिगोकर जब सिलेंडर और पाइप के ऊपर डला गया तब आग बुझ गई. जिसके चलते सभी ने राहत की सांस ली.
 खाली कराया क्षेत्र
मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ ही आस पास के क्षेत्र को भी खाली करा लिया गया. लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजने के बाद पुलिसकर्मी स्वयं आगे आकर सिलेंडर में भडक़ी आग को बुझाने में जुट गए. कोठी थाना गिरिजाशंकर वाजपेयी के नेतृत्व में स.उ.नि. अश्वनीधर द्विवेदी, आरबी सिंह, प्र.आ. देवेंद्र सेन और आ. रिंकू जाटव ने साहस का परिचय देते हुए रसोईं में प्रवेश कर आग पर नियंत्रण पाया. जिसे देखते हुए स्थानीय रहवासियों द्वारा पुलिस की सराहना की गई.

Next Post

पदयात्रा कर मैहर जा रहे श्रद्धालु को बेलगाम ट्रक ने रौंदा, मौत

Thu Sep 25 , 2025
सतना : चित्रकूट-सतना मार्ग शहर से सटे पशुपतिनाथ मंदिर के सामने बुधवार तडक़े रोंगटे खड़े कर देने वाला सडक़ हादसा सामने आया. बेलगाम ट्रक ने सडक़ पर मौजूद 4 गोवंश को कुचलने के बाद पैदल जा रहे युवक को भी रौंद दिया. मृतक युवक अपने घर से लगभग 120 किमी […]

You May Like

मनोरंजन