दर्शन करने आई छत्तीसगढ़ की युवती से उज्जैन में गलत काम का प्रयास

उज्जैन। छत्तीसगढ़ की युवती से शनिवार-रविवार रात चिंतामण मंदिर क्षेत्र में शाहरुख नाम के युवक ने गलत काम का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया है सोमवार दोपहर शाहरुख को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ की रहने वाली 25 वर्षीय युवती महाकाल दर्शन करने के लिए उज्जैन आई थी। वह नवंबर माह में भी परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर आ चुकी थी उसे दौरान परिवार ने मैजिक से मंदिरों के दर्शन किए थे तभी मैजिक चालक शाहरुख निवासी जेथल ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। शनिवार को दोबारा आने पर उसने दर्शन के लिए शाहरुख से संपर्क किया। वह हरसिद्धि मंदिर के समीप पहुंचा लेकिन मैजिक नहीं लेकर आया था। उसमें मैजिक नहीं होने की बात कही और बाइक से ही दर्शन करने के लिए कहा। युवती के मना करने पर भी शाहरुख ने बाइक से ही दर्शन करने की बात कही। युवती उसके साथ बाइक से दर्शन करने के लिए रात 9 बजे के लगभग चिंतामण मंदिर पहुंची। जहां से वापस महाकाल मंदिर छोडऩे के लिए कहा लेकिन शाहरुख उसे सुनसान रास्ते पर ले गया। जहां उसने छत्तीसगढ़ की युवती के साथ गलत काम करने का प्रयास किया और हाथ पकड़ लिया। युवती ने शोर मचाया शाहरुख ने जान से मारने की धमकी दी। लेकिन लडक़ी की आवाज सुनकर लोग एकत्रित हो गए शाहरुख ने भागने का प्रयास किया लेकिन उसे पकड़ लिया गया। मामले की जानकारी लगने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता पहुंच गए। युवती को चिंतामन गणेश थाना ले जाया गया जहां पुलिस ने उसकी शिकायत पर शाहरुख के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज किया। रविवार को युवती के बयान दर्ज किए गए। शाहरुख से पूछताछ की जा रही है। सोमवार दोपहर उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Next Post

जनरल चौहान ने सेना की उत्तरी और पश्चिमी कमान का दौरा कर रणनीतिक समीक्षा की

Sun May 25 , 2025
नयी दिल्ली 25 मई (वार्ता) प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने रविवार को सेना की उत्तरी एवं पश्चिमी कमान मुख्यालय का दौरा किया और ऑपरेशन सिंदूर के बाद रणनीतिक समीक्षा के साथ साथ संचालन तैयारियों का आकलन किया। जनरल चौहान ने जम्मू कश्मीर के उधमपुर में सेना की उत्तरी […]

You May Like