सीएम डॉ यादव आज करेंगे भावांतर योजना के तहत 810 करोड़ का अंतरण, सामूहिक विवाह कार्यक्रम में होंगे शामिल

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज किसानों और सामाजिक सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे। मुख्यमंत्री भावांतर योजना के अंतर्गत प्रदेश के सोयाबीन उत्पादक किसानों के खातों में 810 करोड़ की राशि का सीधा अंतरण करेंगे। इस राशि से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने में सहायता मिलेगी और उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इंदौर जिले के क्षिप्रा में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। इस अवसर पर वे नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे और सामाजिक समरसता एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के महत्व पर अपने विचार रखेंगे।

राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में की जा रही भावांतर योजना और सामाजिक आयोजनों में मुख्यमंत्री की सहभागिता को जनकल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

Next Post

एफपीआई ने इस साल भारतीय पूंजी बाजार से निकाले 74,822 करोड़ रुपये

Sun Dec 28 , 2025
मुंबई, 28 दिसंबर (वार्ता) विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने इस साल 26 दिसंबर तक भारतीय पूंजी बाजार से 74, 822 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी है। शुद्ध निकासी का मतलब है कि उन्होंने जितना पैसा बाजार में लगाया है उससे 74,822 करोड़ रुपये ज्यादा निकाले हैं। अकेले दिसंबर में अबतक […]

You May Like