नरेला में 300 करोड़ की सीवरेज परियोजना का भूमिपूजन, क्षेत्र में होंगे कई विकास कार्य

भोपाल: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नरेला विधानसभा के वार्ड 58 स्थित गौतम नगर में अमृत 2.0 योजना के तहत लगभग 300 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित सीवरेज परियोजना और अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सारंग ने कहा कि नरेला विधानसभा का सर्वांगीण और योजनाबद्ध विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2008 से पहले क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं की स्थिति संतोषजनक नहीं थी, लेकिन उसके बाद लगातार विकास कार्यों से क्षेत्र की तस्वीर बदली है।
मंत्री सारंग ने बताया कि नरेला में सड़कों, विद्युत व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, नाली और ड्रेनेज जैसी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत किया गया है। साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सांदीपनी विद्यालय, अस्पताल और महाविद्यालय जैसी संस्थाओं का विस्तार किया गया है।उन्होंने बताया कि भानपुर स्थित खंती क्षेत्र में 60 एमएलडी क्षमता का सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाएगा, जो भोपाल का अब तक का सबसे बड़ा एसटीपी होगा। इसके अलावा कस्तूरबा नगर, गौतम नगर, रचना नगर, शांति निकेतन, भारती निकेतन और जनता क्वार्टर में सीवरेज लाइन, मैनहोल और घरेलू कनेक्शन लगाए जाएंगे। साथ ही क्षेत्र में थीम पार्क, पेवर ब्लॉक, नाली निर्माण और सौंदर्यीकरण सहित करीब 33 करोड़ रुपये के अन्य विकास कार्य भी किए जाएंगे। इससे नागरिकों को लंबे समय तक बेहतर शहरी सुविधाएं मिलेंगी।

Next Post

नगरनिगम का ई-वाहन चार्जिंग स्टेशन शुरू, 15 रूपये प्रति यूनिट लगेगा चार्ज

Fri Mar 13 , 2026
ग्वालियर: ई-वाहनों के लिये पहला चार्जिंग स्टेशन का शुभारंभ महापौर शोभा सिकरबार द्वारा किया गया। यह स्टेशन पेट्रोप पम्प की तरह काम करेगा। जहां वाहन चालक 15 प्रतियूनिट के हिसाब से अपने वाहनों को चार्ज कर सकेंगे। नगरनिगम द्वारा सिटी सेंटर के नजदीक तरण पुष्कर के पास स्थापित इस चार्जिंग […]

You May Like