रिटायर्ड एलआईसी अधिकारी के खाते से 3.97 पार

जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत प्रेमनगर निवासी एलआईसी के एक सेवानिवृत्त अधिकारी को जालसाज ने अपना शिकार बनाया और बैंक खाते में सेंध लगाकर 3 लाख 97 हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमनगर गढ़ा निवासी शैलेष तिवारी (63) एलआईसी से रिटायर्ड हैं। वह अपने पैतृक घर मंडला गए हुए थे और वहां घर का कुछ काम करवा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पत्नी रश्मि तिवारी को फोन किया और इनकम टैक्स रिटर्न के चेक के बारे में जानकारी मांगी। पति के कहने पर पत्नी रश्मि तिवारी ने जब फोन पे ऐप के जरिए अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक किया, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। खाते से कुल 3,97,000 रुपये निकाल लिए गए थे।

व्हाट्सएप हैकिंग और फर्जी लिंक से इंजीनियर व शिक्षक से 1.09 लाख ठगे-

साइबर ठगों ने व्हाट्सएप हैकिंग और फर्जी लिंक से इंजीनियर व शिक्षक से भी 1.09 लाख ठगे हैं। जानकारी अनुसार माढ़ोताल थाना अंतर्गत दीक्षित कॉलोनी निवासी इंजीनियर नीतेश कुमार राठौर (37) के पास उनके बड़े भाई राजेश के व्हाट्सएप नंबर से 45,000 की मांग का मैसेज आया। भाई की जरूरत समझकर नीतेश ने फोन-पे से पैसे ट्रांसफर कर दिए। बाद में पता चला कि भाई का व्हाट्सएप अकाउंट हैक कर किसी अज्ञात ठग ने यह मैसेज भेजा था। इसी प्रकार ग्वारीघाट पुलिस ने बताया कि कटनी के नवोदय विद्यालय में पदस्थ शिक्षक प्रमोद कुमार पासी निवासी भीमनगर के व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से संदिग्ध लिंक आई। लिंक ओपन करते ही उनके सेंट्रल बैंक के खाते से दो बार में कुल 64,000 पार हो गए।

Next Post

डॉ दादू जी महाराज को उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए मिला *विमुक्त सेवा रत्न सम्मान

Sun Sep 13 , 2026
इंदौर। समाज में धर्म, संस्कृति और मानवता की सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए गजासीन शनि धाम के अधिष्ठाता एवं धर्मगुरु श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर डॉ. दादू जी महाराज को *विमुक्त घुमंतु एवं अर्द्ध घुमंतु जनजाति महासंघ* द्वारा प्रतिष्ठित ‘विमुक्त सेवा रत्न’ सम्मान से सम्मानित किया गया। महासंघ […]

You May Like