भोपाल: हबीबगंज थाना क्षेत्र के 11 नंबर इलाके में शनिवार शाम उस समय हंगामा हो गया, जब बदमाश का पीछा कर रहे कमलानगर थाने के गुंडा स्क्वाड के पुलिसकर्मियों की बाइक से एक आठ वर्षीय बच्ची टकराकर घायल हो गई। हादसे में बच्ची के सिर में चोट लगने के बाद उसे डायल-112 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में आरोपी का पीछा कर रहे थे, इसलिए मौके पर मौजूद लोग उन्हें पहचान नहीं सके। बच्ची के घायल होने के बाद नाराज भीड़ ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया और उनके साथ झूमाझटकी व मारपीट कर दी। बाद में पुलिसकर्मियों ने पहचान पत्र दिखाकर अपनी पहचान बताई। पुलिस के अनुसार बच्ची को मामूली चोट आई है और फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
Next Post
बंदूक लूटकांड का खुलासा, 315 बोर बंदूक, 13 राउंड और स्कॉर्पियो जब्त
Sun Aug 30 , 2026
श्योपुर: गसवानी थाना क्षेत्र के बैंचाई जंगल में एक ग्रामीण से बंदूक और कारतूस लूटने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी गई बंदूक, 13 कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई स्कॉर्पियो बरामद की है। पुलिस ने आरोपी रामअवतार उर्फ […]

You May Like
-
1 year ago
मप्र में नकली उर्वरकों की बिक्री पर रोक लगे
-
2 years ago
भू माफिया ने एक प्लाट चार लोगों को बेचा