
दमोह। पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने गुरुवार शाम एक सूची जारी कर 13 पुलिस अधिकारी और सात कर्मचारियों के फेरबदल कर नई पदस्थापना दी है. सूची के अनुसार थाना प्रभारी रचना मिश्रा को देहात थाने से रक्षित केंद्र, थाना प्रभारी ऐजेके अमित गौतम को थाना प्रभारी देहात, उप निरीक्षक विक्रम सिंह दांगी थाना दमोह देहात से चौकी प्रभारी सागर नाका, सब इंस्पेक्टर रोहित द्विवेदी सागर नाका से दमोह देहात, सब इंस्पेक्टर प्रशीता कुर्मी चौकी प्रभारी जबलपुर नाका से रक्षित केंद्र, उप निरीक्षक प्रियंका पटेल रक्षित केंद्र से चौकी प्रभारी जबलपुर नाका, सब इंस्पेक्टर प्रियंका शर्मा भट्ट रक्षित केंद्र से प्रभारी कंट्रोल रूम, उप निरीक्षक गरिमा मिश्रा रक्षित केंद्र कार्यालय से रक्षित केंद्र, एएसआई रमाशंकर मिश्रा रक्षित केंद्र से इमलिया, चौकी प्रभारी चौकी प्रभारी अक्षेंद नाथ सूर्यवंशी चौकी जबलपुर नाका, एएसआई राजेंद्र दुबे पथरिया से रक्षित केंद्र, एएसआई गोदन सिंह कुर्मी गैसाबाद से यातायात, प्रधान आरक्षक आलोक भारद्वाज देहात से रक्षित केंद्र, रीता मिश्रा सीएसपी कार्यालय से रक्षित केंद्र, भानु उपाध्याय देहात से रक्षित केंद्र, महिला आरक्षक चांदनी अहिरवार हिंडोरिया से सीएसपी कार्यालय,आरक्षक घनश्याम सेन सादपुर से नोहटा, आरक्षक शुभम चौबे देहात से रक्षित केंद्र, प्रियेश पाठक पथरिया से नोहटा और मनीष कुर्मी गैसाबाद से रक्षित केंद्र में पदस्थ हुए हैं.
