दमोह. रेलवे प्लेटफार्म नंबर 01 पर निक्षय शिविर अभियान का आयोजन किया गया. जिसमें उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में टीबी स्क्रीनिंग हेतु कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि समय रहते शंकालु टीबी रोगियों की खोज व जांच कर नोटिफाई मरीजों को टीबी का इलाज शासन की मनसा अनुसार उपलब्ध कराया जा सके, उक्त कैंप में 118 चेस्ट एक्स-रे हैंड होल्ड एक्स-रे मशीन के द्वारा किये गए व 42 लोगों के स्पूटम सैंपल कलेक्ट किए गए.उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में स्टेशन प्रबंध मुकेश जैन, रेलवे अधिकारी पंकज तिवारी, डीटीओ डॉक्टर गौरव जैन, डीपीसी दीपक सिंह राजपूत, एसटीएस चेतन अग्रवाल, पिरामल हेड लॉरेंस रायबोले, रेडियोग्राफर सुश्री प्रतिमा स्टील, संदीप अहीरवाल, एससीए विनोद अहिरवाल, मानक लाल रैकवार की उपस्थिति रही.
प्लेटफार्म एक पर टीबी मरीजों को खोजने शिविर
