भारत ने बंगलादेश की अंतरिम सरकार से की अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग

भारत ने बंगलादेश की अंतरिम सरकार से की अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग

नयी दिल्ली, 19 अप्रैल (वार्ता) भारत ने बंगलादेश में हिन्दू समुदाय के नेता भाबेश चंद्र रॉय के अपहरण और नृशंस हत्या किये जाने की निंदा करते हुए वहां की अंतरिम सरकार से बिना कोई बहाना बनाए अल्पसंख्यकों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने शनिवार को इस बारे में मीडिया के सवालों के जवाब में कहा, “हमें बंगलादेश में हिंदू अल्पसंख्यक नेता श्री भाबेश चंद्र रॉय के अपहरण और क्रूर हत्या की जानकारी मिली है। यह हत्या अंतरिम सरकार के तहत हिंदू अल्पसंख्यकों के व्यवस्थित उत्पीड़न के एक पैटर्न का अनुसरण करती है, यहां तक कि पिछली ऐसी घटनाओं के अपराधी किसी सजा के डर के बिना खुल्लमखुल्ला घूम रहे हैं।”

श्री जायसवाल ने कहा, “हम इस घटना की निंदा करते हैं और एक बार फिर अंतरिम सरकार को याद दिलाते हैं कि वह बिना किसी नये बहाने या भेदभाव किए हिंदुओं सहित सभी अल्पसंख्यकों की रक्षा करने की अपनी जिम्मेदारी पर खरी उतरे।”

Next Post

जिंसों में टिकाव

Sat Apr 19 , 2025
नई दिल्ली 19 अप्रैल (वार्ता) स्थानीय स्तर पर आवक और उठाव बराबर रहने से आज दिल्ली थोक जिंस बाजार में खाद्य तेल समेत सभी जिसों के भाव स्थिर रहे। इस दौरान घरेलू बाजार में खाद्य तेलों में टिकाव रहा। सरसों तेल, मूंगफली तेल, सूरजमुखी तेल, सोया रिफाइंड, पाम ऑयल और […]

You May Like