सिंधिया नगर में आधी रात को गोली चली, युवक गंभीर रूप से घायल, क्षेत्र में भारी तनाव

ग्वालियर: नाका चंद्रबदनी, सिंधिया नगर क्षेत्र में आज आधी रात को गोली चलने की सनसनीखेज घटना हुई है। घटना में सोनू परिहार नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। घायल को तत्काल बुंदेलखंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही परिजनों और समर्थकों का भारी जमावड़ा हॉस्पिटल पहुंच गया है।क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है और चक्का जाम जैसी स्थिति देखने को मिल रही है। मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

Next Post

पूर्व एसपी और तत्कालीन थाना प्रभारी सहित 4 पर एफआईआर के आदेश

Tue May 12 , 2026
ग्वालियर: न्यायालय के सख्त आदेश के बाद तत्कालीन एसपी राजेश चंदेल, थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह यादव, जांच अधिकारी अजय सिकरवार और आरक्षक संतोष वर्मा पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। आरोप है कि फरियादी अनूप से जुड़े मामले में राजीनामे के नाम पर 30 लाख रुपये […]

You May Like