बनखेड़ी में अन्नपूर्णा प्रदर्शनी और पाक कला प्रतियोगिता: सांसद बोले आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करते हैं ऐसे आयोजन

बनखेड़ी। जनपद शिक्षा केंद्र बनखेड़ी की ओर से संदीपनी हायर सेकेंडरी विद्यालय परिसर में अन्नपूर्णा प्रदर्शनी एवं पाक कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में होशंगाबाद-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी और क्षेत्रीय विधायक ठाकुरदास नागवंशी ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने प्रतिभागियों द्वारा तैयार किए गए पौष्टिक एवं पारंपरिक व्यंजनों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिला सशक्तिकरण, पोषण जागरूकता, श्री अन्न (मिलेट्स) के प्रचार-प्रसार और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय खाद्य परंपराओं, स्वच्छता और संतुलित आहार को बढ़ावा देने में इस तरह की प्रतियोगिताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुकेश सराठे, संजीव मालानी, भारतीय मृदा विज्ञान संस्थान के सदस्य नीतिराज सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष भागवती पटेल, छोटे साहब, पलाश शुक्ला सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। समापन पर सांसद ने सभी प्रतिभागियों और आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Next Post

दतिया उपचुनाव: सीएम डॉ यादव दतिया में कल भरवाएंगे भाजपा प्रत्याशी का नामांकन

Sun Jul 12 , 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी ने दतिया विधानसभा उपचुनाव में जीत का भरोसा जताते हुए चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने बताया कि कल 13 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता दतिया […]

You May Like