दमोह: पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत मंगलवार को शहर के जबलपुर नाका स्थित राधिका पैलेस में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे) के नेतृत्व में यह शानदार कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।इस अवसर पर आईजी सागर मिथिलेश शुक्ला, डीआईजी सागर शशीन्द सिंह चौहान, की विशेष अतिथि के रूप में किया गया।
इस अवसर पर सीएसपी एचआर पांडे,टीआई कोतवाली मनीष कुमार, टीआई देहात धर्मेंद्र उपाध्याय, रक्षित निरीक्षक अभिनव साहू, आकांक्षा जोशी, यातायात दलबीर सिंह मार्को, रचना मिश्रा, अमित गौतम, स्टेनो अरुण गौतम, रीडर वीरेंद्र खरे, चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल, रोहित द्विवेदी, विक्रम दांगी सहित बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी व विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान नशे के दुष्परिणामों को दर्शाने वाला एक नाटक प्रस्तुत किया गया। नाटक के माध्यम से बच्चों को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों से संवाद कर उन्हें नशा मुक्त समाज बनाने में सहभागी बनने की शपथ दिलाई।पुलिस का कहना है कि “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत जिले के हर स्कूल-कॉलेज में इस तरह के रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को जागरूक किया जाएगा।
