
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर को पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने गुरुवार को मंत्रालय में मोहन नागर से मुलाकात कर उनके सम्मान को प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज सेवा और जनहित के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला यह सम्मान प्रेरणादायक है। उन्होंने मोहन नागर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके प्रयास प्रदेश के लोगों को निरंतर प्रेरणा देते रहेंगे।
