ग्वालियर: प्रमुख पेंशनर्स एसोसिएशन जिला शाखा ग्वालियर की बैठक जी एच 918 दीनदयाल नगर में सरनाम सिंह जादौन अध्यक्ष प्रांतीय सलाहकार समिति मध्य प्रदेश की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सरकार का रवैया पेंशनर्स के प्रति अच्छा नहीं होने से सभी पेंशनर्स ने एक जुट होकर निर्णय लिया कि छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश की पुनर्गठन कीधारा 2000 की 49/6/को विलोपित करने की मांग मध्य प्रदेश सरकार एवं छत्तीसगढ़ सरकार से की जावे तथा विरोध दर्ज कराया जावे।
केंद्रीय पेंशनर के समान 55 फीसदी महंगाई राहत मध्य प्रदेश के पेंशनर्स को तुरंत स्वीकृत की जावे ,32 माह एवं 27 मा का एक लंबित एरियर तुरंत दिया जावे।अन्य लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। 1 मई को श्रमिक दिवस के दिन जिला स्तरीय सभी पेंशनर्स एकत्रित होकर कलेक्टर ग्वालियर के माध्यम से ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपेगे।
आज की बैठक में प्रमुख रूप से मोहन सिंह कुशवाह प्रांतीय महामंत्री, जिला अध्यक्ष ग्वालियर सतनाम सिंह जादौन बलराम सिंह सिकरवार आर पी शर्मा कमल किशोर पाराशर सुधीर सिंह कुशवाह हवलदार सिंह भदोरिया जनक सिंह नरवरिया, होम सिंह नरवरिया आदि उपस्थित थे
