कलेक्टर ने चित्रकूट के विकास कार्यो का किया निरीक्षण

सतना :कलेक्टर एवं अध्यक्ष चित्रकूट विकास प्राधिकरण डॉ. सतीश कुमार एस ने शुक्रवार को चित्रकूट के भ्रमण के दौरान नगर परिषद के सभागार में चित्रकूट के विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक के पहले कलेक्टर ने अधिकारियों के साथ निर्माण कार्याे का स्थल भ्रमण किया और कार्य में तेजी लाये जाने के निर्देश अधिकारियों को दिये।कलेक्टर ने चित्रकूट के मंदाकिनी तट के भरत घाट के समीप एमपीटी चौराहे के ब्रिज के नीचे बनाये जा रहे पम्पिंग स्टेशन और प्रसाधन सुविधा के कार्याे का स्थल निरीक्षण किया।

उन्होंने राघव प्रयाग घाट, मोहकमगढ तिराहे से पीली कोठी तक उच्च स्तरीय सड़क तथा परिक्रमा पथ के निर्माण कार्यो का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, एसडीएम महिपाल सिंह गुर्जर, जिला आयुष अधिकारी डॉ. नरेन्द्र पटेल, अधीक्षण यंत्री विद्युत प्रशांत सिंह, तहसीलदार कमलेश सिंह भदौरिया, नगर पंचायत सीएमओ अंकित सोनी तथा नगरीय विकास, टूरिज्म सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Next Post

कलेक्टर ने मझगवां में किया संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ

Sat Feb 21 , 2026
सतना :कलेक्टर डॉ सतीश कुमार एस ने सतना जिले के आकांक्षी ब्लॉक मझगवां में शुक्रवार को संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आकांक्षी ब्लाक में सभी तीनों सूचकांकों के घटकों में टीम भावना से कार्य करते हुए अच्छी उपलब्धि हासिल हुई है। संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत […]

You May Like

मनोरंजन