
छिंदवाड़ा. चोरो में पुलिस का खौफ बिलकुल ही खत्म हो गया है. चोर बेखाफ चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे है. जी हां कोतवाली थाने से एक ताजा मामला सामने आया है जिसमें चोर ने कोतवाली थाना परिसर में खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया और इस बात की पुलिस को भनक तक नही हुई. अब पुलिस काइक मालिक की शिकायत के बाद बाइक चोर की तलाश सगरमी से कर रही है. जानकारी के अनुसार यह घटना 7 अप्रैल की शाम करीब 7 बजे की है. जब अधिवक्ता संतकुमार पाल कोतवाली थाना में पीएम रिपोर्ट की कॉपी लेने पहुंचे थे. उन्होंने अपनी बाइक थाना परिसर में खड़ी की थी, लेकिन जब वे वापस लौटे तो बाइक गायब थी. काफी तलाश के बाद भी जब वाहन नहीं मिला, तो उन्होंने 8 अप्रैल को लिखित शिकायत दर्ज कराई. बताया जा रहा है कि थाना परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर बाइक ले जाते हुए दिखाई दे रहा है, बावजूद इसके अब तक पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पाई है.
लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाएं ०००००००
शहर में पहले से ही घरों और मंदिरों में चोरी की घटनाएं सामने आ रही थीं, लेकिन अब थाना परिसर में चोरी होना पुलिस के लिए सीधी चुनौती माना जा रहा है. इस घटना ने साफ कर दिया है कि शहर में पुलिस का खौफ कम होता जा रहा है. चोरी की घटनाओं का खुलासा नहीं हो पा रहा है. आम नागरिकों के भवन , मकान के साथ अब पुलिस का परिसर भी सुरक्षित नहीं है.
