
सिंगरौली । चर्चित बैंक लूट मामले में कोतवाली पुलिस ने आज रविवार को एक आरोपी कमलेश को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 8 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच हुई पेशी के दौरान पुलिस ने गहन पूछतांछ की आवश्यकता बताई। अब तक कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। पूछतांछ में मिले सुरागों के आधार पर पुलिस पूरे गिरोह तक पहुंचने में जुटी है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं, जिससे मामले के शीघ्र खुलासे का दबाव बढ़ गया है।
