शिव मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बरामद की घंटी और पीतल के बर्तन

सिंगरौली: कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के समीपी पुराने जिला चिकित्सालय परिसर बैढ़न स्थित शिव मंदिर से चोरी हुई घंटी, बर्तन एवं अन्य पीतल की सामग्री के मामले में कोतवाली पुलिस बैढ़न को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गए माल को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।गौरतलब है कि पिछले सप्ताह शिव मंदिर से घंटी, बर्तन एवं अन्य पीतल की सामग्री को अज्ञात चोरों ने पार कर दिया था।

जिसकी सूचना मंदिर के पुजारी ने कोतवाली पुलिस को दिया था। पुलिस के जांच के दौरान पुलिस ने विभिन्न पहलुओं पर पड़ताल करते हुए आरोपी गणेश सोनी निवासी गनियारी शांतिनगर के रूप में पहचान की गई और उसे कब्जे में लेकर पूछतांछ करते हुये पुलिस ने चोरी की सामग्री को बरामद कर लिया। वहीं पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। उक्त कार्रवाई में टीआई अशोक सिंह परिहार, एसआई पप्पू सिंह, प्रआर आशीष त्रिपाठी, दयाशंकर शर्मा एवं आर अजय कुशवाहा का योगदान सराहनीय रहा।

Next Post

अमेरिका-ईरान ने नये हमले शुरू किये, युद्धविराम में आ सकता है गतिरोध

Wed Jun 3 , 2026
तेहरान/वॉशिंगटन, 03 जून (वार्ता) हॉर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर सैन्य टकराव शुरू हो गया है। ईरानी की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने दावा किया कि केश्म द्वीप पर हुए अमेरिकी हमले के जवाब में उसने कुवैत और बहरीन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों […]

You May Like