गुस्साए हिन्दू संगठन सड़क पर उतरे, आतंकवादियों को फांसी की मांग के साथ की नारेबाजी

ग्वालियर: दिल्ली में हुए आतंकी ब्लास्ट में अपनी जान गंवाने वाले मृतकों को ग्वालियर में सकल हिन्दू समाज ने श्रद्धांजलि अर्पित की, साथ ही ब्लास्ट की साजिश में शामिल डॉ शाहीन सहित अन्य आतंकियों को फाँसी दिए जाने की मांग राष्ट्रपति से की गई। सनातन धर्म मन्दिर से शुरू होने वाली यात्रा भी हाइकोर्ट के आदेश के बाद मुरैना जिले के बानमोर से वृंदावन के लिए रवाना हुई।

ग्वालियर का सकल हिन्दू समाज फांसी की मांग के समर्थन में ग्वालियर से वृंदावन तक सनातन धर्म यात्रा पर रवाना हुआ। सनातन धर्म मन्दिर परिसर में यात्रा के शुरू होने से पहले दिल्ली आतंकी ब्लास्ट में जान गवाने वाले मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके साथ ही इस आतंकी घटना में शामिल डॉक्टर साहीन सहित उनके सहयोगी आतंकियों को फांसी की सजा की मांग देश के राष्ट्रपति से की गई।

ग्वालियर में मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के निर्देश पर आगामी धरना प्रदर्शन और आंदोलन पर ग्वालियर कलेक्टर ने रोक लगाई है। ऐसी स्थिति में यह सनातन धर्म यात्रा ग्वालियर से शुरू न होकर मुरैना जिले के बानमोर से शुरू हुई जो वृंदावन पहुंचेगी, इस दौरान जगह-जगह यह यात्रा आतंकियों को फांसी दिए जाने की मांग करते हुए लोगों का समर्थन जुटाएगी।

Next Post

विशेष गहन पुनरीक्षण : 1296174 मतदाताओं को गणना पत्रक का हुआ वितरण

Sat Nov 15 , 2025
रीवा:निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है. जिले के कुल 13 लाख 90 हजार 667 मतदाता हैं. इन मतदाताओं में से 14 नवम्बर को शाम 5 बजे तक 12 लाख 96 हजार 174 मतदाताओं को […]

You May Like