विशेष गहन पुनरीक्षण : 1296174 मतदाताओं को गणना पत्रक का हुआ वितरण

रीवा:निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य जारी है. जिले के कुल 13 लाख 90 हजार 667 मतदाता हैं. इन मतदाताओं में से 14 नवम्बर को शाम 5 बजे तक 12 लाख 96 हजार 174 मतदाताओं को बीएलओ द्वारा गणना पत्रक का वितरण कर दिया गया है, जो कि कुल मतदाताओं का 93.21 प्रतिशत है. शेष मतदाताओं को 15 नवम्बर तक गणना पत्रक का वितरण कर दिया जाएगा.

इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र सिरमौर में 2 लाख 11 हजार 149, सेमरिया में 2 लाख 9 हजार 354 और विधानसभा क्षेत्र त्योंथर में 2 लाख 10 हजार 113 मतदाताओं को गणना पत्रक का वितरण कर दिया गया है. विधानसभा क्षेत्र मनगवां में 2 लाख 25 हजार 585, रीवा में 2 लाख 14 हजार 537 और विधानसभा क्षेत्र गुढ़ में 2 लाख 25 हजार 436 मतदाताओं को गणना पत्रक का वितरण किया गया है.

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं से भरे हुए तथा हस्ताक्षरित गणना पत्रक प्राप्त कर रहे हैं. इसे बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटाइज किया जा रहा है. अब तक 18064 गणना पत्रक डिजिटाइज किए जा चुके हैं. जिले में 20 नवम्बर तक सभी गणना पत्रक मतदाताओं से प्राप्त करके डिजिटाइज कर दिए जाएंगे. गणना पत्रक के डिजिटाइजेशन के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पृथक से टेक्निकल टीम तैनात की गई है.

कई मतदाता ऑनलाइन माध्यम से भी स्वयं सत्यापन करके गणना पत्रक भेज रहे हैं. बीएलओ को गणना पत्रक भरने तथा डिजिटाइज करने में सहयोग के लिए ग्राम रोजगार सहायक तथा पटवारियों को तैनात किया गया है. सभी बीएलओ दो दिवस में वितरित गणना पत्रक मतदाता से अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें जिससे तय समय सीमा में उनका डिजिटाइजेशन किया जा सके.

Next Post

पिता पुत्र पर तलवार से वार

Sat Nov 15 , 2025
जबलपुर: गोहलपुर थाना अंतर्गत रद्दी चौकी में तलवार से पिता-पुत्र पर हमला कर दिया गया। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक मकदूम अशरफ पिता सलीम जावेद उर्फ शब्बीर निवासी पंचशील स्कूल के पीछे रद्दी चौकी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह इंजनियरिंग की पढाई कर रहा […]

You May Like