नंदकिशोर मोहवाल को सेवा निवृत्ति पर भावभीनी बिदाई

बागली। खंड स्तरीय चिकित्सा कार्यालय बागली द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर पद से सेवानिवृत्त हुए नंदकिशोर मोहवाल के सम्मान में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि सीएमएचओ देवास श्रीमती सरोजिनी जेम्स बैक, अध्यक्षता बी एम ओ अमित नागर तथा विशेष अतिथि डॉ. हेमंत पटेल, डॉ. दिनेश सोलंकी एवं डॉ. खराड़िया की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने सेवानिवृत्त मोहवाल के व्यक्तित्व, कार्यशैली, विभागीय योगदान एवं उनके आत्मीय व्यवहार को याद करते हुए उनके सेवाकाल की सराहना की।सीएमएचओ श्रीमती सरोजिनी जेम्स बैक ने मोहवाल के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे एक जुझारू एवं कर्मठ कर्मचारी रहे हैं। विभाग द्वारा समय-समय पर सौंपे गए दायित्वों को उन्होंने निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करते हुए विभागीय कार्यों को गति प्रदान की। उनकी कार्यनिष्ठा एवं जिम्मेदारी के प्रति समर्पण सदैव सराहनीय रहा है।डॉ. श्रीनागर ने अपने सेवाकाल के कुछ संस्मरण साझा करते हुए मोहवाल के साथ बिताए अनुभवों को साझा किया। वहीं डॉ. हेमंत पटेल ने उनके विनोदी स्वभाव और सहयोगी व्यक्तित्व की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोहवाल ऐसे व्यक्ति हैं, जिनसे हर कोई स्नेह करता है। अपने बीएमओ कार्यकाल के दौरान उन्हें मोहवाल का भरपूर सहयोग मिला, जिसे वे सदैव विकट परिस्थितीयो मे भी हर कार्य के प्रति हमेशा सजग रहे । नवभारत समाचार पत्र से जुड़े सुनील योगी द्वारा सेवानिवृत्ति स्वास्थ्य कर्मचारी नंदकिशोर मोहवाल के घर जाकर उनका अभिनंदन करते हुए नवभारत की प्रति भेंट की इस दौरान नंद किशोर मोहवाल ने बताया कि शासकीय सेवा में आने के पूर्व 90 से 95 के दशक तक वह स्वयं नवभारत के प्रतिनिधि रहे

Next Post

बासबल्ली के सहारे दौड़ रही बिजली देवसर विकासखंड के महुआ गांव ग्राम पंचायत अंतर्गत पोड़ी टोला का हाल

Sun Nov 1 , 2026
सिंगरौली । केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के घर-घर बिजली पहुंचाने का दावे का ग्राम पंचायत महुआगांव के पोड़ीटोल ढोल का पोल खोल रहा है। यहां एक दशक से बस्ती है, लेकिन घरों में बासबल्ली के सहारे बिजली पहुंची है। जानकारी के अनुसार पोड़ी टोला के रहवासियों ने बताया कि करीब […]

You May Like