बासबल्ली के सहारे दौड़ रही बिजली देवसर विकासखंड के महुआ गांव ग्राम पंचायत अंतर्गत पोड़ी टोला का हाल

सिंगरौली । केन्द्र एवं प्रदेश सरकार के घर-घर बिजली पहुंचाने का दावे का ग्राम पंचायत महुआगांव के पोड़ीटोल ढोल का पोल खोल रहा है। यहां एक दशक से बस्ती है, लेकिन घरों में बासबल्ली के सहारे बिजली पहुंची है।

जानकारी के अनुसार पोड़ी टोला के रहवासियों ने बताया कि करीब 10 साल से यहां करीब पॉच दर्जन बने हुये हैं और सैकड़ों लोगों की आवादी है। लेकिन बिजली के खम्भे आज तक नही पहुंचा है। ग्रामीणों ने बताया कि 2 किलोमीटर तक बासबल्ली के सहारे घरो तक बिजली तार खीचा गया है। सड़क के किनारे ट्रांसफार्मर स्थापित कराने के लिए चंदा एकत्रित कर एमपीईबी अमले को दिया गया, तब जाकर ट्रांसफॉमर्र लगा। आज भी खम्भे नही गाड़े गये। जबकि इस बारे में कई बार क्षेत्रीय विधायक के साथ-साथ सांसद के अलावा कलेक्टर, एमपीईबी अधिकारियों के यहां सैकड़ो बार आवेदन दिया गया, नतीजा सामने है। ग्रामीणों ने सरकार दावे का पोल खोलते हुये कहा कि केवल बाते ज्यादा हो रही हैं और काम कम हो रहे हैं।

कैबिनेट की हुई बैठक, विकास की उम्मीदे अधूरी

देवसर विकासखंड के महुआगांव में तत्कालीन मुख्यमंत्री उमा भारती के द्वारा वर्ष 2004 फरवरी माह के दूसरे सप्ताह कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई थी, लेकिन कैबिनेट की बैठक होने के बावजूद महुआगांव का विकास के लिए अभी भी विकास के लिए मुहॅ उबाये खड़ा हुआ है। हालांकि पोड़ी टोला बस्ती एक दशक से बनी है। लेकिन ग्रामीणों की बात माने तो कैबिनेट बैठक से सिर्फ महुआगांव का नाम भर जरूर हुआ, परंतु विकास कितना हुआ है, यह बात किसी से भी छुपी नही है। वहीं कांग्रेसी, भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुये पोड़ी टोला के बिजली संकट का उदाहरण दे रहे हैं।

इनका कहना:-

बिजली जलाने के लिए इस तरह से तार लगाया गया है। इसकी शिकायत बिजली विभाग में की गई है, शिकायत करने और पूछने पर बिजली विभाग के अधिकारी बोलते हैं कि लगाएंगे, लेकिन आज तक बिजली खम्भा भी नही लगाया गया है।

बुद्धसेन गोस्वामी

इनका कहना:-

इस तरह से तार लगाने पर डर और बारिश के दिनों में खतरा भी महसूस होता है,लेकिन बिजली जलाने के लिए मजबूरन बस इस तरह से तार लगाया गया है। आंधी-तूफान में बिजली तार के टूट जाने पर बनवाने में काफी समस्या भी आती है। पहले अंधेरे में रहते थे।

प्रीति गोस्वामी

इनका कहना:-

यह तार खुद के घर बिजली पहुंचाने के लिए लगाया गया है। सरकार हमे कोई भी अलग से केबिल या खम्भा नही दी है। इसलिए अपने से खुद से बिजली तार खरीदकर अपने-अपने घर तक बिजली लाई गई है।

राहुल कुमार गोस्वामी,

Next Post

SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक की महारैली में विपक्ष का हमला, राहुल से खड़गे तक किसने क्या कहा? देखिए

Sun Nov 1 , 2026
नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को SIR के विरोध में INDIA ब्लॉक की महारैली आयोजित की गई। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव समेत 19 विपक्षी दलों के नेता शामिल हुए। रैली में नेताओं ने SIR प्रक्रिया, चुनाव आयोग और पश्चिम बंगाल […]

You May Like