जबलपुर: सिहोरा थाना अंतर्गत भखरी शासकीय प्राथमिक शाला के सामने बाइकों में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक दोस्त की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक सोमवार शाम सुन्दर कोल 40 वर्ष निवासी बनखेड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अपने साथी की मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 जेएफ 4497 से वह एवं दोस्त राजा कोल ग्राम कूडऩ बहोरीबंद जिला कटनी उनके रिश्तेदारी में जा रहे थे.
मोटर सायकल वह चला रहा था राजा कोल पीछे बैठा था, ग्राम भखरी शासकीय प्राथमिक शाला के सामने पहुॅचे तभी सामने से आ रही मोटर सायकल का चालक अपनी मोटर सायकल को तेज गति लापरवाही पूर्वक चलाते हुये उसकी मोटर सायकल में टक्कर मार दिया जिससे वह एंव उसका दोस्त राजा कोल गिर गये राजा कोल केा सिर चेहरा एवं उसे कंधे में चोट आयी है। सूचना पर पहुंची 112 वाहन द्वारा राजा कोल को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सिहोरा लेकर पहुंचा जहां डाक्टर ने चैक राजा कोल 55 वर्ष निवासी बनखेड़ी को मृत घोषित कर दिया।
