रेड्डी ने तिरुमाला भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर दुख व्यक्त किया

हैदराबाद (वार्ता) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने बुधवार को आंध्र प्रदेश के तिरूपति में मची भगदड़ में श्रद्धालुओं की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया।

श्री रेड्डी ने एक संदेश में शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

उन्होंने आंध्र प्रदेश सरकार से घायलों को बेहतर चिकित्सा उपचार प्रदान करने का आग्रह किया।

उल्लेखनीय है कि आंध्रप्रदेश के तिरुमाला में ‘वैकुंठ द्वार दर्शनम’ के लिए टोकन जारी करने वाले केन्द्र पर आज हुई भगदड़ में तीन महिलाओं सहित चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई।

 

Next Post

दिल्ली में कांग्रेस और आप का कोई राजनीति आधार नहीं-सचदेवा

Thu Jan 9 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है और कहा है कि आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ए और बी टीम है तथा दोनों […]

You May Like