ट्रक में ले जाकर महिला से जबरदस्ती ,सलाखों के पीछे पहुंचे 2 आरोपी

सतना : महिला का बहला-फुसलाकर ट्रक में ले जाने के बाद धमकाते हुए जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.
कोतवाली थाना प्रभारी रावेंद्र द्विवेदी के अनुसार महिला द्वारा रविवार को थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की गई थी. महिला ने पुलिस को बताया कि दो लोग उसके बहला-फुसलाकर ट्रक में ले गए. जहां पर उन्होंने जाने से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरु की. कुछ देर बाद ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए सलाखों के पीछे पह्रुचा दिया गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृपाशंकर यादव 42 वर्ष निवासी मुख्त्यारगंज और बीरेंद्र दाहिया 30 वर्ष निवासी मढ़ी नागौद के तौर पर हुई.

Next Post

मुख्यमंत्री डॉ यादव के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर सांसद ,विधायक और जनप्रतिनिधियों ने बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए

Tue Aug 18 , 2026
मैहर: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के 19 अगस्त के प्रस्तावित लाडली बहना के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सांसद गणेश सिंह,विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी और जनप्रतिनिधियों ने कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के साथ जिलाधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक […]

You May Like

मनोरंजन