
भिंड। गणेश चतुर्थी के अवसर पर दबोह नगर के कान्वेंट स्कूल में विराजने पहुंचे भगवान श्री गणेश जी महाराज का एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। गाड़ी में विराजे गणेश जी को सीट बेल्ट लगाई गई, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। गणेशजी महाराज के माध्यम से दिया गया यह संदेश बेहद खास रहा कि आस्था के साथ सुरक्षा भी जरूरी है।
वाहन चलाते और सफर करते समय प्रत्येक व्यक्ति को यातायात नियमों का पालन करते हुए सीट बेल्ट अवश्य लगानी चाहिए। गणेश जी की इस अनोखी झलक को देखकर लोगों के चेहरे पर मुस्कान भी आई और सड़क सुरक्षा का महत्वपूर्ण संदेश भी मिला।
