वसुंधरा राजे भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी महासचिव बनायी गयीं

नयी दिल्ली, 17 (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नयी टीम घोषणा की, जिसमें राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को महासचिव बनाया गया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी सूची के अनुसार श्री नवीन ने श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया सहित 13 लोगों को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को पार्टी का कोषाध्यक्ष बनाया गया है। श्री नवीन ने श्री अनिल बलूनी पर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें फिर से मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी है और श्री बी एल संतोष को राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बनाये रखा गया है।

.....

Next Post

बिरसा क्षेत्र में बीमारी चरम पर प्रशासन स्वास्थ्य अमला मुस्तैद 

Mon Aug 17 , 2026
बालाघाट, जिले के बिरसा विकासखंड के ग्राम कुंडेकसा, अडोरी, कोरका, बोंदारी और आसपास के गांवों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और उपचार अभियान तेज कर दिया है। मौसमी बीमारी, सर्दी-खांसी, बुखार, चर्मरोग, मीजल्स, स्कैबीज और मलेरिया जैसे मामलों के सामने आने के बाद विभाग की […]

You May Like

मनोरंजन