10 वर्षों की सेवा के बाद हटाने से नाराज डायल 100 के कर्मचारियों ने नियुक्ति बहाली के लिए कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

विदिशा। जिले में वर्षों से डायल 100 सेवा में कार्यरत पायलेटों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी नियुक्ति बहाल करने की मांग की। पायलेटों ने बताया कि वे बीव्हीजी कंपनी के अंतर्गत बीते 10 वर्षों से डायल 100 सेवा में कार्यरत थे, लेकिन अब इस सेवा का नाम बदलकर ‘डायल 112’ कर दिया गया है और संचालन की जिम्मेदारी जव्हीके कंपनी को सौंप दी गई है।

ज्ञापन में कर्मचारियों ने बताया कि नई कंपनी द्वारा सभी पदों पर दोबारा नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जा रही है, जिसमें पुराने कर्मचारियों को बिना किसी पूर्व सूचना के कार्य से अलग कर दिया गया है। इस निर्णय से कर्मचारियों को मानसिक और आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि बीते वर्षों में उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी प्रशासन के साथ मिलकर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से काम किया है। कोरोना काल जैसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में भी पायलेटों ने अपनी सेवाएं दीं, लेकिन समय पर वेतन तक नहीं मिला। इसके बावजूद उन्होंने अपने कर्तव्यों से कभी पीछे नहीं हटे।

पायलेटों ने मांग की कि उन्हें नवीन टेंडर में पुनः नियुक्त किया जाए ताकि उनके अनुभव और सेवा का सम्मान हो सके। ज्ञापन देने वालों में मोहित, मनोज, नासिर खां, अशोक, पप्पू मीना, मोहन सहित अन्य चालक शामिल थे।

Next Post

गिद्ध संरक्षण को लेकर रीवा में आयोजित हुई एक दिवसीय कार्यशाला 

Sat Jul 26 , 2025
रीवा।वेटरनरी कॉलेज रीवा में गिद्ध संरक्षण को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के डीन डॉ. अजीत प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं में प्रकृति के प्रति जागरूकता […]

You May Like