
भोपाल।गुनगा इलाके में 44 वर्षीय एक महिला ने अपने बेटे के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस जानकारी के अनुसार पीडि़ता तीन बच्चों की माँ है. महिला ने सोमवार को पुलिस में आरोपी रजक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. महिला ने पुलिस को बताया कि 22 वर्षीय आरोपी रजक ने बीते जुलाई महीने में उसका अपहरण करते हुए दुष्कर्म किया. इस दौरान आरोपी ने कई बार महिला के साथ मारपीट भी की थी. महिला और आरोपी की पूर्व से ही फोन पर बातचीत होती थी. रजक का आनाजाना भी महिला के घर में पहले से होता रहता था. महिला ने पुलिस शिकायत में यह भी बताया है कि आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर रायसेन के मंडीदीप कस्बे में 7 जुलाई को लेकर पहुंचा था. जहां किराए के एक कमरे में उसने महिला को बंधक बनाया. इस दौरान आरोपी ने कई बार बालात्कार किया. करीब दो महीने बाद महिला अचानक से अपने घर पहुंची. इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रजक को गिरफ्तार कर लिया.
