जबलपुर। तिलवारा क्षेत्र में नेशनल हाईवे रोड पार करते हुए फोरव्हीलर ने एक युवक को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दयानंद कुमार यादव 50 वर्ष निवासी गढा ने सूचना दी कि वह 8-10 साल से गढा स्टेशन में माल उतारने चढाने का काम करता है, गॉव का रहने वाला उसके दूर का रिश्तेदार रंजीत पाण्डे 35 वर्ष पिछले 4 साल से गढा स्टेशन मे मााल चढाने उतारने का काम करता था, बीती रात लगभग 8 बजे रंजीत पाण्डे खाना खाने के लिये गढा स्टेशन के सामने स्थित अपने कमरे में जा रहा था, नेशनल हाईवे रोड पार करते समय नागपुर की ओर से आ रहे किसी चार पहिया वाहन ने रंजीत पाण्डे को टक्कर मार दी जिससे रंजीत को गम्भीर चोटे आ गयी जिसे एम्ब्यूलेंस से उपचार के लिए मेडिकल कालेज ले जाया गया जहॉ रंजीत पाण्डे को मृत घोषित कर दिया।
