ट्रेक्टर गड्डे में गिरा एक की मौत, तीन घायल

सतना, 27 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक तेज रफ्तार ट्रेक्टर अनियंत्रित होकर 20 फिट गहरे गड्डे में जा गिरा, जिससे ट्रेक्टर चालक की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए हैं।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि कल रात जिले में श्रमिकाें को ले जा रहा एक ट्रेक्टर धारकुंडी के पास अनियंत्रित होकर 20 फिट गहरे गड्डे में गिर गया। इस हादसे में आस हादसे में ट्रेक्टर चालक शारदा प्रसाद (20) की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हुए हैं। घायल श्रमिकों को उपचार के लिए निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Next Post

विवाद के बाद पति-पत्नी ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या

Mon Jan 27 , 2025
बड़वानी, 27 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के बड़वानी जिला मुख्यालय पर विवाद के चलते एक दंपति ने कुएं में कूद कर आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों के अनुसार 30 वर्षीय लक्ष्मण और 26 वर्षीय उसकी पत्नी सविता ने कल घर के पास स्थित एक कुएं में कूद कर जान दे […]

You May Like