छत्तीसगढ़ में 27 नक्सलियों को मार गिराना ऐतिहासिक उपलब्धि – यादव

भोपाल, 21 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि मार्च 2026 तक नक्सलवाद को देश से समूल नष्ट करने के केंद्र सरकार के संकल्प के बीच छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 27 नक्सलियों को मार गिराने की उपलब्धि ऐतिहासिक है।

डॉ यादव ने सोशल मीडिया के जरिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए यह टिप्पणी की। डॉ यादव ने कहा, “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और आपके नेतृत्व में मार्च, 2026 तक नक्सलवाद को समूल नष्ट करने के अभियान के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षा बलों द्वारा खूंखार 27 नक्सलियों को मार गिराने की सफलता ‘नक्सल-मुक्त भारत’ के संकल्प की सिद्धि में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। नक्सलवाद, मानवता के कलंक और राष्ट्र की प्रगति में सबसे बड़ा अवरोधक है। देश के विकास और नागरिकों की समृद्धि के लिए इस हिंसक विचारधारा का समूल नाश अत्यंत आवश्यक है। मुझे प्रसन्नता है कि मध्यप्रदेश सरकार भी नक्सलियों को जड़ से खत्म करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ क्रियाशील है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “नक्सलियों के खिलाफ यह अभियान पीड़ित क्षेत्रों में शांति, समृद्धि और तीव्र विकास का नया युग आरंभ करेगा। हमारे अदम्य साहसी जवानों और सुरक्षा एजेंसियों को इस अभूतपूर्व सफलता के लिए कोटि-कोटि नमन और हार्दिक अभिनंदन।”

 

Next Post

गिरावट से उबरा बाजार

Wed May 21 , 2025
मुंबई, 21 मई (वार्ता) विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत पिछले लगातार तीन सत्रों की गिरावट से उबरकर आज शेयर बाजार आधे प्रतिशत से अधिक उछल गया। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 410.19 अंक अर्थात 0.51 प्रतिशत की […]

You May Like