भरतपुर के मुक्केबाजों द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर खेल प्रेमी खुश

भरतपुर, 02 जनवरी (वार्ता) राजस्थान में भरतपुर के दो युवा मुक्केबाजों द्वारा एसजीएफआई नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीते जाने पर खेलप्रेमियों में खुशी छा गयी। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एजीएफआई) के तत्वावधान में 26 से 31 दिसंबर तक गुना (मध्यप्रदेश) में आयोजित 69वीं नेशनल 14 वर्षीय स्कूली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भरतपुर जिले के यशकुमार ने 28-30 किलाेग्राम भारवर्ग में एवं अनिराज चौधरी ने 38-40 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीते। राजस्थान के लिए स्वर्ण पदक विजेता दोनों मुक्केबाज इससे पहले भी मुक्केबाजी के कई मुकाबलों में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। मुक्केबाजों की इस उपलब्धि पर भरतपुर मुक्केबाजी संघ ने उन्हें सम्मानित किया है।

Next Post

मोदी व योगी करेंगे 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल महाकुंभ का उदघाटन

Fri Jan 2 , 2026
वाराणसी, 02 जनवरी (वार्ता) धर्म और संस्कृति की नगरी काशी अब खेल की दुनिया में नया इतिहास रचने को तैयार है। सिगरा स्थित नवनिर्मित डॉ संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में चार जनवरी से 11 जनवरी तक 72वीं सीनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप का भव्य आयोजन होने जा रहा है। काशी के इतिहास […]

You May Like