लव जिहाद के खिलाफ बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

इंदौर: आज राजबाड़ा पर भाजपा के सहयोगी संगठनों ने संयुक्त रूप से लव जिहाद के खिलाफ प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान विहिप, बजरंग और दुर्गा वाहिनी से कार्यकर्ताओं ने संभल जाओ नहीं तो देश छोड़कर चले जाओ के नारे लगाए. प्रदर्शन में बड़ी संख्या में उक्त दलों से जुड़े कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लिए विरोध कर रहे थे.आज पूरे देश में बजरंग दल, विहिप का अमरावती और टीसीएस की घटना को देश व्यापी प्रदर्शन रखा गया था.

इसी के तहत आज विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी ने संयुक्त रूप से राजबाड़ा पर जोरदार प्रदर्शन किया. इस दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ता लव जिहाद का विरोध करते हुए नारे लगाते रहे और हिंदू लड़कियों को जाल में फंसाने की हरकत बंद करने की चेतावनी दे रहे थे. साथ ही हिंदू लड़कियों को भी ऐसी किसी घटना से बचने और तुरंत बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी और पुलिस को खबर देने की हिदायत दी गई.

दुर्गा वाहिनी के संयोजिका ज्योति प्रिया शर्मा ने कहा कि हिंदू लड़कियों को नशा देने और उनके वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने से जिहादी बज आए. संभल जाओ नहीं तो देश छोड़कर चले जाओ की बात कही. विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रचार प्रमुख अन्नू गेहलोत ने बताया कि इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल द्वारा राष्ट्रपति के नाम एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें देश की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कठोर कदम उठाने की मांग की गई.

हिंदू लड़कियों को कर रहे टारगेट
बजरंग दल के विभाग संयोजक प्रवीण दरेकर ने कहा कि भारत में जिहादियों द्वारा हिंदू लड़कियों को टारगेट किया जा रहा है. निजी कंपनियों और अन्य शहरों में हिंदू लड़कियों को मुस्लिम महिला द्वारा परेशान और दोस्ती करने के लिए दबाव और इस्तेमाल किया जा रहा है. ऐसे मामलों में बजरंग दल जिहादियों को जमकर सबक सिखाएगा. इस अवसर पर अविनाश कौशल, पप्पु कोचले कृष्ण वर्मा, निकेत मंगल, अनुज वोहरा , पवन श्यामू शर्मा, पप्पी ठाकुर, लक्की रघुवंशी, आकाश हेडवे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Next Post

'सूरज' की चमक ने बच्चों को सिखाया संघर्ष

Sat Apr 18 , 2026
छतरपुर। मानवीय संवेदनाओं, संघर्ष और उम्मीदों के बीच झूलते एक अनाथ बचपन की दास्तां जब मंच पर उतरी, तो दर्शकों की आँखें नम हो गईं और तालियों की गूँज ने आकाश थाम लिया। शंखनाद नाट्य मंच के तत्वावधान में आयोजित एकल नाटक ‘सूरज’ के माध्यम से छतरपुर के स्कूली बच्चों […]

You May Like