सड़क किनारे मिला विधायक प्रतिनिधि धाकड़ का शव, हत्या की आशंका

रतलाम/ आलोट: आलोट विधायक के प्रतिनिधि का सड़क किनारे रात को शव मिला। सूचना पर मंगलवार सुबह घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड की टीम भी पहुंची। पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। जहां पर कन्हैयालाल धाकड़ की मोटरसाइकिल व चप्पल पड़ी हुई थी। एसपी ने एसआईटी का गठन किया है।जानकारी अनुसार सरसी निवासी कन्हैयालाल धाकड़ जो कि आलोट विधायक डॉक्टर चिंतामणि मालवीय के विधायक प्रतिनिधि हैं।

सोमवार की रात को सरसी और केरवासा के बीच सड़क पर मोटरसाइकिल गिरी हुई तथा उनका शव मिला। बेटे अजय धाकड़ ने हत्या की आशंका जताई है। अजय ने बताया कि करीब 8-10 दिन पूर्व सरकारी जमीन को लेकर विनोद खारोल और शहजाद से विवाद हुआ था। बीती शाम पापा किसी मित्र के जन्मदिन के आयोजन में शामिल होने के लिए उपलई गांव गए थे। रात को करीब 9:45 बजे फोन आया था कि गेहूं की ट्राली भरकर रखना। सुबह रतलाम मंडी जाना है। इसके तकरीबन आधे घंटे बाद ही दुर्घटना की सूचना मिली

Next Post

किसानों को दी जा रही रेत मिश्रित खाद, पानी में घोलकर की जांच

Tue Jul 8 , 2025
शिवपुरी: शिवपुरी जिले के लुधावली में स्थित सरकारी खाद गोदाम से किसानों को एपीके खाद में 10 से 15 प्रतिशत तक रेत मिली हुई दी जा रही हैं। किसानों ने इसकी शिकायत कृषि विभाग के अधिकारियों से की हैं लेकिन अब तक कोई जांच या कार्यवाही नहीं की गई हैं।कनाखेड़ी […]

You May Like