भोपाल: प्रदेश के 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने मंगलवार, 16 सितम्बर को NHM ऑफिस भोपाल में एक दिवसीय ‘भोपाल भरो आंदोलन’ किया। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले हुए.
इस आंदोलन में कर्मचारियों ने निष्कासित 7 सीएचओ, 2 बीपीएम व अन्य साथियों की बहाली, संविदा और नियमित कर्मचारियों के वेतन में भारी अंतर खत्म करने और 2023 की नीतियों को लागू करने की मांग दोहराई। संघ ने याद दिलाया कि वर्ष 2018 में बीजेपी सरकार ने 90% वेतन नीति कैबिनेट से पारित की थी, लेकिन NHM अधिकारियों ने उसे लागू नहीं किया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें जल्द नहीं मानी गईं तो आंदोलन और उग्र किया जाएगा।
