धान तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्यवाही।

नवभारत न्यूज बालाघाट

 

धान तस्करी करते पकड़ाया ट्रक को खैरलांजी थाने में किया गया खड़ा किया गया है। तस्करों के खिलाफ प्रशासन ने पत्रकारों और स्थानीय सरपंच के साथ बड़ी सफलता पाई है l

ज्ञात हो कि बालाघाट जिले में सरकारी धान की तस्करी जोरो से चल रही है बता देना लाजमी होगा कि तस्कर प्रशाशन को भी हवा में उड़ाने की बात करते है ।

लेकिन जब प्रशासन अपनी वाली पर आए जाए तो अच्छे अच्छे को पानी पिला देता है l

कल रात्री दिनाँक 8 जनवरी को एक ट्रक जिसका नंबर MH 40 AK 9427 जो कि खैरी चेकपोस्ट से सरकारी धान का परिवहन करते हुये चेक पोस्ट को पार कर रहा था तब इसे प्रशासन ने पकड़ लिया l इस धान के ट्रक में नांदी सोसायटी की धान की पर्ची लगी हुई थी ।

बता दे कि इसकी सूचना जैसे ही खैरी ग्राम पंचायत के सरपंच रामप्रसाद तितरमारे को बालाघाट के पत्रकारों ने सूचना दिया तब तत्काल सरपंच ने अपनी सक्रियता दिखाते हुए , इस सरकारी धान की तस्करी करते हुए ट्रक को सीधे थाने में खड़ा करवा दिया ,

सरपंच का कहना है में हमारे क्षेत्र का धान दूसरे राज्य में नहीं तस्करी करने दिया जाएगा ,

धान तस्करी को रोकने अब हर संभव प्रयास किए जाएंगे l ज्ञात हो कि बालाघाट जिले मे विगत कई सालो से धान की अवैध तस्करी प्रकाशन की नाक के नीचे खुलेआम चल रही है जिसमें बालाघाट का एक बड़ा धान माफिया के साथ खैरलांजी चरेगाँव का धान व्यापारी शामिल है जिन्होंने बालाघाट जिले के कुछ भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी को अपने गलत कार्यों में शामिल किया है l

 

इस तस्करी को रोकने में बालाघाट के कुछ वरिष्ठ पत्रकार वारासिवनी एसडीएम, श्री के के पांडे , और खाद्य विभाग की टीम ने भी तत्परता दिखाई पुलिस प्रशाशन की भूमिका भी सराहनीय रही है ।

Next Post

स्कूल का ताला तोड़कर बच्चों की फीस चोरी 

Thu Jan 9 , 2025
भोपाल, 9 जनवरी. रातीबड़ स्थित एक स्कूल के एकाउंट आफिस का ताला तोड़कर चोर दराज में रखी बच्चों की फीस चोरी कर ले गए. चोरी की रकम कितनी है, इसका खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है. पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारी की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर […]

You May Like