ग्वालियर: ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने उपनगर ग्वालियर के लक्ष्मण तलैया पहुंचकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की आराधना करते हुए आरती की तथा भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ एक हजार एक सौ एक दीपक जलाकर ग्वालियर की खुशहाली और विकास की मंगलकामना की।ऊर्जा मंत्री तोमर ने उप नगर ग्वालियर के छोटे-मझोले कारोबारियों के बीच पहुंचकर दीपों के पर्व दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए ‘स्वदेशी अपनाओ-ग्वालियर खुशहाल बनाओ, स्वदेशी अपनाओ-मध्यप्रदेश समृद्ध बनाओ, स्वदेशी अपनाओ-देश को आत्मनिर्भर बनाओ’ के संदेश के माध्यम से ग्वालियरवासियों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि हमें गांव-गावं, शहर-शहर स्वदेशी का अभियान चलाना है।ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने उपनगर ग्वालियर के छोटे-मझौले कारोबारियों से संवाद करते हुए स्वदेशी अपनाने का आव्हान किया। उन्होंने कहा कि इस दिवाली खुद का घर रोशन करने के लिए अपने छोटे कारोबारी भाईयों से ही स्वदेशी सामान खरीदे ताकि आपके साथ उनके घर भी रोशन हों।
