ग्वालियर: भारतीय जनता पार्टी जिला ग्वालियर महानगर द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भाजपा कार्यालय मुखर्जी भवन में दीपावली पूजन 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे किया जाएगा ।
यह जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया ने दी। राजौरिया ने इस अवसर पर सभी भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से दीपावली पूजन में शामिल होने का आग्रह किया है।
