शिवपुरी: बदरवास थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर ग्राम बिजरोनी निवासी इमरत जाटव अपनी पत्नी और बेटे के साथ बाइक से गांव लौट रहे थे। तभी गुना की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में मृतक की पत्नी और नाबालिग बेटा गंभीर रूप से घायल हैं। इमरत जाटव अपनी पत्नी कृष्णा जाटव और 16 साल के बेटे रूपेश के साथ बदरवास से तहसील का काम निपटाकर वापस अपने गांव बिजरोनी जा रहे थे।
इसी दौरान बायपास पर सामने से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि इमरत ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल मां-बेटे को 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों का इलाज किया जा रहा है।
