सांसद के प्रयास रंग लाए

सतना: विंध्य क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए लंबे समय से चली आ रही एक महत्वपूर्ण मांग आखिरकार पूरी हो गई। रीवा-सतना रेलखंड से संचालित होने वाली ट्रेन संख्या 11451/11452 रीवा-चिरमिरी का झुकेही रेलवे स्टेशन पर आधिकारिक ठहराव शुरू हो गया है। शुक्रवार को सतना लोकसभा सांसद गणेश सिंह ने वर्चुअल माध्यम से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल रहा और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना गया।

झुकेही रेलवे स्टेशन पर इस ट्रेन के स्टॉपेज की मांग लंबे समय से स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार उठाई जा रही थी। क्षेत्रवासियों की इस मांग को गंभीरता से लेते हुए सांसद गणेश सिंह ने रेल मंत्री तथा रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से कई दौर की चर्चा और पत्राचार कर इस विषय को प्रमुखता से उठाया। सांसद के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप रेलवे प्रशासन ने झुकेही स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव को मंजूरी प्रदान की।

Next Post

संयुक्त सर्वे में चिन्हित हुए यातायात के अवरोध और ब्लैक स्पॉट

Sat Jul 18 , 2026
सतना: शहर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर निगम एवं यातायात पुलिस द्वारा द्वितीय चरण का संयुक्त सर्वे किया गया।सिविल लाइन से सेमरिया चौक तक किए गए इस सर्वे में सड़क सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं […]

You May Like

मनोरंजन