राजघाट के पास आज यातायात प्रतिबंध, कई मार्गों से बचने की सलाह

नयी दिल्ली, (वार्ता) महात्मा गांधी स्मृति स्थल, राजघाट में तीन सितंबर को प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर दिल्ली यातायात पुलिस ने बुधवार को परामर्श जारी कर क्षेत्र में यातायात मार्ग में बदलाव और प्रतिबंध की चेतावनी दी।

अधिकारियों ने बताया कि स्थिति के अनुसार आईटीओ चौक, दिल्ली गेट, गुरु नानक चौक, शांतिवन चौक, राजघाट डीटीसी डिपो और आईपी फ्लाईओवर के आसपास यातायात को नियंत्रित या वैकल्पिक मार्गों पर भेजा जा सकता है।

यातायात पुलिस के अनुसार बहादुर शाह जफर मार्ग पर आईटीओ चौक से दिल्ली गेट, शांतिवन चौक से आईपी फ्लाईओवर, आसफ अली रोड के रास्ते दिल्ली गेट से एन.एस. मार्ग, शांतिवन चौक से निषाद राज मार्ग, गुरु नानक चौक से रंजीत सिंह फ्लाईओवर तथा राजघाट डीटीसी डिपो से रिंग रोड बाईपास के बीच यातायात प्रतिबंधित किये जाने की संभावना है।

पुलिस ने यात्रियों से जहां तक संभव हो इन मार्गों से बचने, सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने और यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि आवागमन में होने वाली देरी को कम किया जा सके।

 

Next Post

उत्तराखंड में 400 से अधिक मदरसों में केवल 26 ने मांगी संबद्धता

Thu Sep 3 , 2026
देहरादून, (वार्ता) उत्तराखंड में पंजीकृत 400 से अधिक मदरसों में से केवल 26 ने 31 जुलाई से प्रभावी राज्य अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण से संबद्धता के लिए आवेदन किया है। राज्य सरकार ने संबद्धता नहीं लेने वाले मदरसों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी […]

You May Like