सकल ब्राह्मण महासमिति 22 को कराएगी पुनर्विवाह

ग्वालियर। सकल ब्राह्मण महासमिति ग्वालियर द्वारा प्रधान कार्यालय, जिंसी रोड पर संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज की अध्यक्षता में पुनर्विवाह समारोह के मांगलिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया।

मुख्य अतिथि भार्गव ब्राह्मण समाज के संभागीय अध्यक्ष परमानंद शर्मा, विशिष्ट अतिथि संगीता शर्मा संयुक्त अध्यक्ष, गिरिराज गुरुजी, नन्द किशोर शर्मा, अवधेश पटसारिया, देवेन्द्र कुमार पाठक मंचासीन थे। स्वागताध्यक्ष एच.बी. शर्मा, स्वागत मंत्री कृष्ण बिहारी दुबे नव संवत्सर मिलन समारोह के कार्यक्रम संयोजक श्यामसुंदर शर्मा ने पुष्प अर्पित कर स्वागत किया।

इंदु को सुहाग जोडा, लहंगा-चुनरी तिलक लगाकर धर्मेंद्र की मां रामादेवी, संयुक्त अध्यक्ष संगीता शर्मा, रेनू शर्मा, अल्का मिश्रा, संध्या तिवारी, मंजू मिश्रा ने भेंट किया। मुख्य अतिथि परमानंद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज द्वारा किए जा रहे पुनर्विवाह समारोह से सभी समाजों को प्रेरणा लेनी चाहिए जिससे समाज उत्थान की बात हो सकेगी।

समारोह की अध्यक्षता कर रहे डॉ.जयवीर भारद्वाज ने बताया कि सनातन धर्म मंदिर परिसर में 22 मार्च को इंदू संघ धर्मेंद्र का विवाह सकल ब्राह्मण महा समिति करवाएगी। 22 मार्च को ही नव संवत्सर मिलन समारोह एवं अक्षय तृतीया 20 अप्रैल को होने वाले निशुल्क चतुर्थ ब्राह्मण सामूहिक विवाह सम्मेलन की पीली चिट्ठी लिखी जाएगी।

कार्यक्रम में सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ. जयवीर भारद्वाज, अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, महिला अध्यक्ष बीना भारद्वाज, गिरिराज गुरुजी, नन्द किशोर शर्मा, देवेंद्र कुमार पाठक. डा.मुन्ना लाल शर्मा, योगेंद्र दीक्षित. राजू पंडित, अशोक शर्मा, परमानंद शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा, संयोजक श्याम सुंदर शर्मा ने एवं आभार डॉ. मुन्नालाल शर्मा ने माना।

Next Post

पाराशर ने 66 साल की उम्र में जीता गोल्ड

Sun Mar 15 , 2026
सीहोर। 66 वर्षीय वेट लिफ्टिर मोहन पाराशर ने 66 की उम्र में हरियाणा के लोहारू में खेली गई मास्टर्स वेटलिफ्टिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मप्र का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता है. वह अब तक छह बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और पांच बार राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड हासिल कर […]

You May Like