पाराशर ने 66 साल की उम्र में जीता गोल्ड

सीहोर। 66 वर्षीय वेट लिफ्टिर मोहन पाराशर ने 66 की उम्र में हरियाणा के लोहारू में खेली गई मास्टर्स वेटलिफ्टिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मप्र का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता है. वह अब तक छह बार अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर और पांच बार राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड हासिल कर जिले का नाम रोशन कर चुके हैं.

हरियाणा के लोहारू में मास्टर्स वेटलिफ्टिंग राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए मप्र का प्रतिनिधित्व करने के लिए 66 वर्षीय वेटलिफ्टर मोहन पाराशर ने 135 किलोग्राम वजन उठाकर प्रतियोगिता के 65 से 69 आयु वर्ग और 95 किलोग्राम शरीर भार में गोल्ड हासिल किया. इससे पहले तीन बार विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक प्राप्त कर चुके हैं एवं दो स्वर्ण पदक कॉमनवेल्थ में एवं एक स्वर्ण पदक एशियन गे स में प्राप्त कर चुके हैं. मात्र 13 साल की उम्र में जिला स्तर से अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक गोल्ड हासिल करने वाले 66 वर्षीय वेटलिफ्टर मोहन पाराशर ने ग्राम बिलकिसगंज का नाम विश्व पटल में रोशन किया है. पाराशर ने बताया वह दिन में 6 घंटे प्रैक्टिस करते हैं. खिलाडिय़ों को 2 शिफ्ट में कोचिंग देते हैं. उन्हें अनेक लोगों ने बधाई दी है.

Next Post

अमलाहा के पास बस और ट्रक की भिड़ंत, बाल-बाल बचे यात्री; खड़े ट्रक में घुसी यात्री बस

Sun Mar 15 , 2026
आष्टा। भोपाल-इंदौर रोड पर रविवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया.ङ ग्राम अमलाहा के पास भावखेड़ी जोड़ पर एक यात्री बस खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी. टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बीच सड़क पर खड़े […]

You May Like