सहायक उप निरीक्षक पर झपट्टा मारकर लूटा मोबाइल


जबलपुर। केंट थाना अंतर्गत टेगोर गार्डन के पहले पम्प हाउस के सामने बाइक सवार लुटेरों ने सहायक उप निरीक्षक पर झपट्टा मारकर मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद लुटेरे मौके से फरार हो गए।
पुलिस के मुताबिक शनिवार दोपहर राजीव लोचन तिवारी 40 वर्ष निवासी सुभाष कालेनी सिविल लाईन ने रिपोर्ट दर्ज कराई वह आरपीएफ में सहायक उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ है। पैदल भ्रमण के लिये घर से निकला था मोबाइल हाथ में लेकर कान के पास रखकर वीडियो सुनते हुये जा रहा था जैसे ही टेगोर गार्डन के पहले पम्प हाउस के सामने पहुंचा तभी पीछे से मोटर सायकल में 2 अज्ञात लडक़े आकर उसके हाथ से मोबाइल झपटकर यादगार चौक तरफ भाग गये। वह मोटर सायकल का नम्बर नहीं देख पाया।
बाइक चालक युवक से भी लूट
केंट थाने में मोहम्मद इंजमाम निवासी मंडी मदार टेकरी हनुमानताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बाइक क्रमांक एमपी 20 एक्स ए 4799 से बरेला से वापस हनुमानताल जा रहा था शाम लगभग 4-45 बजे वह एम्पायर टाकीज के सामने उसके मोबाइल पर घर से कॉल आने पर गाड़ी रोककर गाड़ी में बैठकर बात कर रहा था तभी पीछे से काले रंग की एक्सिस में अज्ञात व्यक्ति आया और उसके हाथ से उसका मोबाइल क झपटकर तेजी से चौथे पुल तरफ भाग गया।

.....

Next Post

परम पुज्य अवधूत दादाजी गुरूजी पांढुरना पहुंचे,दर्शनार्थियों का लगा रहा ताता पांढुरना,17अक्टूबर,

Sat Oct 17 , 2026
माँ नर्मदा की परिक्रमा करने वाले परम् पुज्य अवधूत दादा गुरूजी शनिवार की रात को पांढुरना नगर में हुए प्रथम आगमन पर इनके दर्शनार्थ भक्तगणों का ताता लगा रहा,यह पडोसी बैतूल जिले के मुलताई से होते हुए देर शाम सर्वप्रथम पांढुरना के भंदारगोंदी बाइपास के पास स्थित शिव पंचायत हनुमान […]

You May Like