जबलपुर: कटंगी थाना अंतर्गत निदान फाल गेट के पास गाडिय़ों के आने जाने की टिकिट काट रहे टिकिट काउण्टर कर्मचारी पर बदमाश ने बाइक चढ़ा दी । विरोध करने पर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। बीच बचाव करने उसका भाई आया तो उसके साथ भी मारपीट की गई।पुलिस के मुताबिक गोविन्द राजपूत 42 वर्ष निवासी पंचमपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह निदान फाल में टिकिट काउण्टर में काम करता है। रविवार दोपहर लगभग 3-15 बजे निदान फाल गेट के पास गाडिय़ों के आने जाने की टिकिट काट रहा था.
तभी मझगवां पौड़ी निवासी शिवा ठाकुर मोटर सायकल से आया और उसके दाहिने पैर के पंजे पर मोटर सायकल का टायर उसके पैर के पंजे में चढ़ा दिया, उसने कहा कि गाड़ी देखकर चलाओ, इसी बात पर शिवा ठाकुर विवाद करने लगा तभी शिवा ठाकुर के साथी अमित ठाकुर और भूपेन्द्र ठाकुर आकर उससे मारपीट करने लगे उसका छोटा भाई गोपाल सिह राजपूत बीच बचाव करने आया तो भाई को लाठी से मारपीट किये, शिवा ठाकुर के अन्य दोस्त भी आये और उससे एवं उसके भाई को धमकी दी अैर भाग गए।
