डीआईजी ने दमोह पुलिस को सिंहस्थ ड्यूटी के लिए किया ब्रीफ

दमोह: उज्जैन सिंहस्थ 2028 को लेकर डीआईजी सागर शशींद्र सिंह चौहान गुरुवार सुबह दमोह पहुंचे. उन्होंने जबलपुर नाका स्थित कंट्रोल रूम में जिला पुलिस बल के सिंहस्थ प्रशिक्षण में शामिल होकर अधिकारियों व कर्मचारियों को ब्रीफ किया. श्री चौहान डीआईजी ने सर्वप्रथम पुलिसकर्मियों से पूछा कि सिंहस्थ क्यों मनाया जाता है और इसमें कितना समय शेष है।

सभी ने सही जवाब दिए.इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (आईपीएस), एडिशनल एसपी सुजीत सिंह भदोरिया, सीएसपी एचआर पांडे सहित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे. मंच संचालन सूबेदार अभिनव साहू ने किया।

Next Post

कर्मचारियों के वेतन में अनियमितता मिली तो होगी कार्रवाई: गौरव

Thu Jun 4 , 2026
सिंगरौली: कलेक्टर गौरव बैनल की अध्यक्षता में आज बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में नॉर्दर्न कोलफील्ड्स की विभिन्न परियोजनाओं से संबंधित समय सीमा बैठक में प्राप्त पत्रों और लंबित प्रकरणों की बिंदुवार विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने एनसीएल की गोरबी ब्लॉक-बी, जयंत […]

You May Like

मनोरंजन